Scrap Shopkeeper and 3 Thieves Arrested: वर्कशॉप से लोहा चोरी मामले में कबाड़ी दुकानदार और तीन चोर गिरफ्तार

Scrap Shopkeeper and 3 Thieves Arrested: सुभाष चौक के समीप वर्कशॉप से लोहा चोरी करने मामले में कबाड़ी दुकानदार और तीन चोर गिरफ्तार कर लिया गया है | तिलैया थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के समीप चौहान इंजीनियरिंग वर्कशॉप से लोहा चोरी करने के मामले में तिलैया पुलिस ने बुधवार को चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

गिरफ्तार लोगों में तिलैया थाना क्षेत्र के बाइपास रोड साईं आयरन फैक्ट्री के समीप निवासी कबाड़ी दुकानदार पिंटू कुमार साव पिता स्वर्गीय छोटेलाल साव जयनगर थाना क्षेत्र के सिंगारी निवासी नितेश कुमार पिता महेंद्र यादव, बबलू कुमार पिता कारू यादव और सूरज कुमार यादव पिता लखन यादव शामिल है।

चोरी की घटना को तीनों युवकों ने मिलकर अंजाम दिया था। चोरी को लेकर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस की जांच में तीनों की भूमिका सामने आई थी। जिसके बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने कबाड़ी दुकानदार के पास से चोरी किए गए लोहे के कुछ सामान बरामद किया है। वहीं कबाड़ी दुकानदार के द्वारा कुछ लोहे के समान को आयरन फैक्टरी में बेचने की बात कही गई है। जिसे फिलहाल पुलिस बरामद नहीं कर सकी है |