Plant Distribution by WCD Minster Annapurna Devi: बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत पौधों का किया वितरण

Plant Distribution by WCD Minster Annapurna Devi: कोडरमा ब्लॉक परिसर में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत पौधों का किया वितरण। कोडरमा ब्लॉक मैदान में बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के मंत्री अन्नपूर्णा देवी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री के द्वारा आहवान किया गया है कि एक पौधा मां के नाम इस विषय में हम सभी को अपने अपने स्तर से सोचना है और पौधा लगाना है।

आज के समय में देखा जा रहा है तो गर्मी काफी तेजी से बढ़ रही है, जलस्तर नीचे जा रहा है, बारिश कम हो रही है। हम लोगों को अधिक से अधिक पौधा लगाना है। एक पौधा मां के नाम प्रति एक पौधा मां के नाम के प्रति जागरूक करें और अपने घरों के आस पास पौधा लगाएं। उन्होंने कहा कि मनरेगा अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना से बागवानी लगाकर जीविकोपार्जन का साधन के साथ साथ पर्यावरण और जल संरक्षण भी होगा।

मौके पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज, वन प्रमंडल पदाधिकारी, उपविकास आयुक्त ऋतुराज, अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह, अपर समाहर्ता पूनम कुजूर, जिला भू अर्जन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमन गुप्ता, अंचलाधिकारी रविंदर पांडेय एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।