Koderma Ghati Accident: स्कॉर्पियो और कंटेनर के बीच टक्कर, 2 लोग घायल

Koderma Ghati Accident: कोडरमा घाटी में स्कॉर्पियो और कंटेनर के बीच टक्कर में स्कॉर्पियो सवार दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं | कोडरमा थाना क्षेत्र के कोडरमा घाटी में सोमवार को दो वाहनों के बीच हुई टक्कर में स्कॉर्पियो पर सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों की पहचान बिहार के समस्तीपुर निवासी खुर्शीद आलम एवं शिवलाल कुमार के रूप में हुई है।

दुर्घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा लाया गया। घायलों ने बताया कि एक स्कॉर्पियो पर सात लोग सवार होकर समस्तीपुर से रांची जा रहे थे। इस दौरान कोडरमा घाटी में एक कंटेनर वाहन ने उनके स्कॉर्पियो में टक्कर मार दिया, जिसमें वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए और वाहन पर सवार लोग घायल हो गए।

घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से हाइवे पेट्रोलिंग पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया। जहां फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में दोनों का इलाज चल रहा है।