Skill Test Final list जारी: Koderma DSWO Recruitment, 09 सितम्बर को कंप्यूटर दक्षता परीक्षा के लिए हो जाएँ तैयार

जो भी उम्मीद्वार Koderma DSWO Recruitment (सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर) के तहत जारी किये गए Provisional list के अनुसार जितने भी उम्मीद्वार CWC-01,JJB -01, DCPS- 09 के लिए दावा आपत्ति प्रस्तुत किये थें उन उम्मीदवारों का समाज कल्याण विभाग के द्वारा Computer Skill Test के लिए Final List जारी किया गया है |

जारी किये गए Final List में Skill Test के लिए योग्य एवं अयोग्य उम्मीदवारों की सूची दी गयी है जिसे निचे दिए गए टेबल में देखा जा सकता है |

सभी योग्य उम्मीदवारों का 40 अंकों का कंप्यूटर दक्षता परीक्षा (Computer Skill Test) 09/09/2024 को पूर्वाहन 10:30 बजे De-GS-Center, कोडरमा में लिया जाएगा | अधिक जानकारी के लिए निचे दिए गये Notice को पढ़ें |

Download Skill Test Final list

Noticeक्लिक करें
CWC-01 डाउनलोड लिस्ट
JJB-01डाउनलोड लिस्ट
DCPS-09डाउनलोड लिस्ट

Provisional list जारी: Koderma DSWO Recruitment

जैसे की आपको पता होगा की कोडरमा समाज कल्याण विभाग के द्वारा 1 पद – परामर्शदाता, 2 पद- सामाजिक कार्यकर्त्ता और 3 पद – सहायक -सह डाटा एंट्री ऑपरेटर के भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म प्राप्त किये गए थें यह फॉर्म 30 जुलाई 2024 तह ऑनलाइन आवेदन किया गया था |

अब इस भर्ती के लिए Provisional List जारी किया गया है | जारी किये गए List में बहुत सारे आवेदकों के फॉर्म में त्रुटीयाँ पायी गयी है जिसे आवेदक द्वारा दावा आपत्ति निबंधित डाक/ हाथों-हाथ (पता – जिला समाज कल्याण कार्यलय, कोडरमा पिन कोड – 825410) / Email – dcpskoderma@gmail.com के माध्यम से 24/08/2024 तक समर्पित किया जा सकता है |

सूचना नोटिसक्लिक करें
CWC-01 डाउनलोड लिस्ट
DCPS-06डाउनलोड लिस्ट
DCPS-05डाउनलोड लिस्ट
JJB-01डाउनलोड लिस्ट
DCPS-09डाउनलोड लिस्ट

Koderma DSWO Recruitment: भर्ती से सम्बंधित जानकारी निचे दी गयी है

Koderma DSWO Recruitment: कोडरमा समाज कल्याण विभाग में नई भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है | जारी किये गए विज्ञापन में कुल 6 पदों पर भर्ती करने की सूचना दी गयी है | भर्ती के लिए 1 पद – परामर्शदाता, 2 पदसामाजिक कार्यकर्त्ता और 3 पद – सहायक -सह डाटा एंट्री ऑपरेटर को शामिल किया गया है |

कोडरमा जिले के इच्छुक एवं पात्र उम्मीद्वार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 30/07/2024 से पहले भर सकतें हैं | ऑनलाइन आवेदन के लिए निचे दिए गए जानकारी को जरुर पढ़ें | इस लेख में भर्ती से सम्बंधित सारे महत्वपूर्ण जानकारी शेयर की जा रही है |

ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख क्या है ?

जारी किये गए ज्ञापांक संख्या 358/बा०सा० के अनुसार आवेदन प्राप्त करने की अंतिम 30/07/2024 तक निर्धारित की गयी है| निर्धारित तिथि के बाद पोर्टल पर Apply Link बंद कर दिया जाएगा, तो समय से पहले आवेदन जरुर करें |

इस भर्ती के लिए 25/06/2024 को पहली विज्ञापन जारी किया गया था जिसे रद्द करके 09/07/2024 को रद्द करने के विज्ञापन जारी किया गया था फिर 10/07/2024 को दूसरी विज्ञापन जारी किया गया जिसके अनुसार भर्ती प्रकिया की जा रही रही | सभी विज्ञापन का PDF लिंक निचे दिया गया है |

Koderma DSWO Recruitment पद, योग्यता, सैलरी

जैसा की शुरु में बताया गया की इस भर्ती के लिए कुल 7 सीटों पर भर्ती की जा रही है जिसका विवरण निचे पद एवं योग्यता के अनुसार दिया गया है |

Sl. No.Post NameNo. of PostAgeSalary (Monthly)QualificationExperience
1.परामर्शदाता (Post Code-DCPS -05)01 (General)30-45 वर्ष18,536/-सामाजिक कार्य/मनोविज्ञान/समाजशास्त्र/ जन स्वास्थ्य /परामर्श में स्नातक की डिग्री अथवा पी०जी० डिप्लोमा परामर्श एवं संचार, कंप्यूटर में प्रवीणतासरकारी /गैर सरकारी संस्थान में महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में कम से कम एक वर्ष की कार्यानुभव
2.सामाजिक कार्यकर्त्ता (Post Code- DCPS -06)01 (General), 01 (OBC)30-45 वर्ष18,536/-सामाजिक कार्य/ समाजशास्त्र/सामाजिक विज्ञापन में स्नातक में डिग्री, कंप्यूटर में प्रवीणताकार्यानुभव प्राप्त अभ्यर्थी को अधिमानता
3.सहायक -सह-डाटा एंट्री ऑपरेटर (Post Code- DCPS -09)01 (General)21-35 वर्ष 13,240/-12वीं कक्षा के साथ कंप्यूटर में डिप्लोमा/सर्टिफिकेट |
कंप्यूटर कार्य में दक्षता
कार्यानुभव प्राप्त अभ्यर्थी को अधिमानता
4.सहायक -सह-डाटा एंट्री ऑपरेटर (Post Code- CWC -01)01 (General)21-35 वर्ष 11,916/-12वीं कक्षा के साथ कंप्यूटर में डिप्लोमा/सर्टिफिकेट |
कंप्यूटर कार्य में दक्षता
कार्यानुभव प्राप्त अभ्यर्थी को अधिमानता
5.सहायक -सह-डाटा एंट्री ऑपरेटर (Post Code- JJB -01)01 (General)21-35 वर्ष 11,916/-12वीं कक्षा के साथ कंप्यूटर में डिप्लोमा/सर्टिफिकेट |
कंप्यूटर कार्य में दक्षता
कार्यानुभव प्राप्त अभ्यर्थी को अधिमानता
नोट : आयु की गणना 01/07/2024 से की जायेगी |

Koderma DSWO Recruitment ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

जो इच्छुक एवं पात्र उम्मीद्वार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन भरना चाहतें हैं वे निचे दिए गए स्टेप्स को पूरा करके आवेदन फॉर्म भर सकतें हैं | ऑनलाइन आवेदन करने से पहले एक बार अधिकारिक विज्ञापन को जरुर चेक करें |

Step 01: आवेदन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले अधिकारी वेबसाइट पर जाएँ, वेबसाइट का लिंक निचे दिया गया है | वेबसाइट पर जाने के बाद ऊपर गई तरफ Register के बटन पर क्लिक करें एवं अपना विवरण दर्ज करके Registration प्रकिया पूरा करें |

Step 02: Registration पूरा होने के बाद Login करें | Login होने के बाद आपको डैशबोर्ड मिलेगा जहाँ पर निम्न विवरण को दर्ज करके फॉर्म को पूरा भरना है |

  • Personal Details
  •  Academic Details
  •  Experience Details
  •  Technical Details
  • Physical Details
  •  Sports Details
  •  Upload Documents
  •  Check & Apply
  •  Pay,Acknowlegement,View & Print

नोट : ऑनलाइन आवेदन शुल्क 100/- प्रति फॉर्म लिया जा रहा है | उम्मीद्वार एक से अधिक फॉर्म भर सकता है और उन्हें अलग-अलग आवेदन फॉर्म शुल्क देने होंगे |

Koderma DSWO Recruitment Apply Link

ऑनलाइन आवेदन रजिस्ट्रेशन || लॉग इन
डाउनलोड 2nd विज्ञापनक्लिक करें
डाउनलोड रद्द विज्ञापनक्लिक करें
डाउनलोड 1st विज्ञापनक्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटक्लिक करें