Good News! कोडरमा के रास्ते देवघर धाम जाने के लिए साप्ताहिक ट्रेन शुरू, देखें क्या है टाइमिंग ?

सावन महीने में देश के अलग-अलग हिस्सों से देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए आने वाली भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत रांची-भागलपुर स्पेशल ट्रेन को कोडरमा के रास्ते चलाने का निर्णय लिया गया है।

अब तक कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बरकाकाना, गया, और नवादा से देवघर के लिए सीधी ट्रेन की सुविधा नहीं थी। इस नई ट्रेन सेवा से विशेषकर कांवड़ियों को काफी सुविधा मिलेगी, जिससे वे आसानी से देवघर पहुंच सकेंगे।

धनबाद रेल मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी अमरेश कुमार ने बताया कि रांची स्टेशन और भागलपुर स्टेशन के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। इस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संख्या 08645, रांची से खुलकर मुरी, बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, कोडरमा, गया, तिलैया, नवादा, शेखपुरा, किऊल, जमालपुर, और सुल्तानगंज होते हुए भागलपुर तक जाएगी।

रांची-भागलपुर स्पेशल ट्रेन परिचालन समय एवं तिथि

इस ट्रेन का परिचालन जुलाई में 21, 23, 28, और 30 तारीख को होगा, जबकि अगस्त में 4, 6, 11, और 13 तारीख को होगा। निचे समय सारणी देखा जा सकता है |

StationArrival TimeDeparture TimeHalt Duration
Ranchi21:35
Muri22:4522:472 minutes
Barkakana00:1000:122 minutes
Hazaribagh Town01:1501:172 minutes
Koderma02:3002:322 minutes
Gaya04:1004:3020 minutes
Tilaiya05:5005:522 minutes
Nawada06:1006:122 minutes
Sheikhpura06:4006:422 minutes
Kiul08:3508:405 minutes
Jamalpur09:2009:255 minutes
Sultanganj09:4709:492 minutes
Bhagalpur10:50

भागलपुर -रांची स्पेशल ट्रेन परिचालन समय एवं तिथि

वहीं भागलपुर-रांची साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संख्या 08610 भागलपुर से बड़ाहट, बांका, देवघर, जसीडीह, मधुपुर, धनबाद, गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बरकाकाना, और मुरी होते हुए रांची जाएगी। इस ट्रेन का परिचालन जुलाई में 22, 24, 29, और 31 तारीख को होगा, जबकि अगस्त में 5, 7, 12, और 14 तारीख को होगा।

StationArrival TimeDeparture TimeHalt Duration
Bhagalpur12:20
Barahat13:2013:222 minutes
Banka13:5513:572 minutes
Deoghar15:1015:122 minutes
Jasidih15:3015:322 minutes
Madhupur16:2516:272 minutes
Dhanbad18:3018:355 minutes
Gomoh19:0519:072 minutes
Parasnath19:2219:242 minutes
Hazaribagh Road19:4719:492 minutes
Koderma20:3020:322 minutes
Hazaribagh Town22:0522:072 minutes
Barkakana23:4023:422 minutes
Muri01:0001:022 minutes
Ranchi03:00

इस स्पेशल ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का एक, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का एक, शयनयान श्रेणी के 12, और साधारण श्रेणी के 6 कोच होंगे।