Watch Video: कोडरमा झरनाकुंड से 151 किलो का जल लेकर ध्वजाधारी धाम पहुंचे श्रद्धालु

श्रद्धालु द्वारा वीडियो में कही गयी बात

हर हर महादेव। मेरा नाम अतुल आनंद है। मैं बैजनाथ नगर, भंडरवा तिलैया कोडरमा, झारखंड से हूं और मैं झरना कुंड से धार धाम तक 151 किलो का कांवर लेकर जा रहा हूं। पिछले साल यह मैं पहली बार स्टार्ट किया था। यह सिर्फ पहले हरिद्वार में होता था। यह जो भारी वजन का डाक कांवर उठता है, यह सिर्फ हरिद्वार में होता था। तो इसे मैं छोटे से शहर में शुरुआत करके और भाइयों को इसमें जोड़ने का प्रयास कर रहा हूं। तो पिछले बार मैं अकेले उठाया था।

इस बार काफी भाई मेरे साथ जुड़े और उन्होंने भी अपने क्षमता के अनुसार कांवर को उठाया और बाबा का जलाभिषेक करने के लिए धार धाम तक पहुंचे और लोग इससे जुड़े और एक अलग पहचान मिले हमारे झुमरीतिलैया को और बाबा का कृपा बना रहे हैं, आते रहेंगे बाबा का दरबार। हर हर महादेव, हर हर महादेव