Koderma Ambulance Accident: बालू लदे ट्रैक्टर से टकराई एंबुलेंस, दो गंभीर रूप से घायल, राँची रिम्स रेफर

Koderma Ambulance Accident: कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के कोठियारबर में शुक्रवार की सुबह एक एंबुलेंस और बालू लोड ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर होने से एंबुलेंस सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान बिहार के औरंगाबाद निवासी टिंकू सिंह उम्र 40 वर्ष पिता भीम सिंह और अशोक कुमार सिंह उम्र 40 वर्ष पिता भीम सिंह के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार बिहार के औरंगाबाद से एम्बुलेंस लेकर दोनों सावन मेला में एम्बुलेंस सेवा के लिए देवघर जा रहे थे। इस दौरान एम्बुलेंस के ड्राइवर को झपकी आने के बाद बालू लोड ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई। एम्बुलेंस सवार दोनों लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को सदर अस्पताल कोडरमा में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया |