All BLOs Training under Digital Panchayat Scheme: डीपीआरओ सभागार कोडरमा में बीएलओ का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

All BLOs Training under Digital Panchayat Scheme: डीपीआरओ सभागार कोडरमा में डिजिटल पंचायत योजना अंतर्गत सभी बीएलओ का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न। मंगलवार को डीपीआरओ सभागार कोडरमा में डिजिटल पंचायत योजना अंतर्गत सभी बीएलओ का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आहूत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त रीतु राज के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षण देने हेतु राज्य स्तरीय प्रशिक्षक हर्ष कुमार उपस्थित रहें। कार्यक्रम में सीएससी मैनेजर देवेंद्र कुमार, प्रफुल कुमार एवं डीपीएम ई पंचायत सत्यजीत हिमवान उपस्थित रहे।