2 साल के प्रेम संबंध के बाद थाने में हुआ समझौता, ध्वजाधारी धाम में विवाह

कोडरमा थाना क्षेत्र के बेकोबार पंचायत के पिपराडीह गांव के एक युवक और लरियाडीह पंचायत के गरहाई गांव की एक युवती के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध था। गुरुवार को युवक अचानक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया, जिससे विवाद उत्पन्न हो गया और मामला कोडरमा थाना तक पहुंच गया।

थाने में दोनों परिवारों की आपसी सहमति के बाद, शुक्रवार शाम को ध्वजाधारी धाम परिसर में उनकी शादी संपन्न हुई। युवक सुभाष यादव, जो पुणे में पोकलेन मशीन चलाने का काम करता है, ने बताया कि ममता कुमारी के साथ उसका दो साल से प्रेम संबंध था। दोनों बालिग हैं, और यह शादी दोनों परिवारों की सहमति से हुई है। शादी के समय ममता के पिता और सुभाष के परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे।