Koderma Truck Accident: ट्रक हादसे से चंदवारा टोल प्लाजा पर मची हलचल

Koderma Truck Accident: चंदवारा टोल प्लाजा पर एक ट्रक की टक्कर से हलचल मच गई। मंगलवार को सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मदनगुंडी टोल प्लाजा के पिलर से अनियंत्रित होकर एक ट्रक की टक्कर हो गई, जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ। चालक को मामूली चोटें आईं।

जानकारी के अनुसार, ट्रक (गाड़ी संख्या BR27 C 3197) बरही से तिलैया की ओर जा रहा था, जब चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रक टोल प्लाजा के पिलर से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही चंदवारा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया।