Koderma Road Accident : ड्यूटी से कोडरमा लौटते समय वनरक्षी की सड़क दुर्घटना में मौत

Koderma Road Accident: तिलैया थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के पास एक मोटरसाइकिल और ट्रेलर की टक्कर में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मरकच्चो निवासी 45 वर्षीय वनरक्षी मुकेश पासवान के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, मुकेश चौपारण से ड्यूटी कर वन विभाग कोडरमा के कार्यालय लौट रहे थे, जब यह दुर्घटना हुई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग उन्हें सदर अस्पताल कोडरमा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।