Koderma Woman Dies During Abortion: झोलाछाप नर्स से अबॉर्शन के दरम्यान महिला की हुई मौत, मामला दर्ज

Koderma Woman Dies During Abortion: झोलाछाप नर्स से अबॉर्शन के दरम्यान महिला की हुई मौत मामले में परिजन द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को कार्रवाई हेतु आवेदन गुरुवार को सतगावां थाना कांड संख्या 49/2 हज़ार 24 को लेकर मृतक राधिका कुमारी की माता मंजू देवी पति स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी को लेकर आवेदन दिया गया है।

मामले को लेकर आवेदिका द्वारा 4 जुलाई को सतगावां थाने में भी आवेदन दी गई। आवेदिका ने बतलाया कि 3 जुलाई को उनकी पुत्री राधिका कुमारी पति अनीश कुमार का उनके ससुराल वालों द्वारा झोला छाप नर्स से जबरन गर्भपात करवा दिया गया था। जिसमें महिला की स्थिति नाजुक हो गई थी एवं अन्तोगत्वा महिला की दुखद मौत हो गई थी