Koderm Auto Accident: महतोअहरा के पास वाहन की टक्कर से दुर्घटनाग्रस्त हुआ ऑटो चालक सदर, अस्पताल में इलाजरत

तिलैया थाना क्षेत्र के महतो अहरा के समीप शुक्रवार को एक वाहन की चपेट में आने से ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में ऑटो का चालक घायल हो गया। घायल चालक की पहचान तिलैया बस्ती निवासी सुरेश पंडित उम्र 30 वर्ष पिता चांदो पंडित के रूप में हुई है।

ऑटो चालक रामपुर से सवारी को छोड़कर वापस तिलैया की तरफ लौट रहा था। इस दौरान माहतो अहरा के समीप एक वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद घायल को स्थानीय लोगों के सहायता से इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया गया। जहाँ फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में घायल का इलाज चल रहा है