Koderma Electric Shock Case: पुरनानगर में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई

Koderma Electric Shock Case: कोडरमा थाना क्षेत्र के पुरनानगर में सोमवार को बिजली करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान 54 वर्षीय यशोदा देवी पति सहदेव पासवान के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार महिला एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी। इस दौरान घर के बाहर बिजली के खुले तार के संपर्क में आने से वह बिजली के झटकों से गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां जांच में चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया